1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीयूष चावला बोले इस वजह से IPL में कुलदीप यादव पर होगा सबसे ज्यादा दबाव

पीयूष चावला बोले इस वजह से IPL में कुलदीप यादव पर होगा सबसे ज्यादा दबाव

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2018 06:44 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 06:44 pm IST

लेग स्पिनर पीयूष चावला का मानना है कि कोलकाता नाइटराइडर्स के उनके साथी चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर भारत की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में अतिरिक्त दबाव रहेगा।

कुलदीप यादव- India TV Hindi
कुलदीप यादव

कोलकाता: लेग स्पिनर पीयूष चावला का मानना है कि कोलकाता नाइटराइडर्स के उनके साथी चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर भारत की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में अतिरिक्त दबाव रहेगा। 

कुलदीप का यह केकेआर के साथ चौथा सत्र है लेकिन उन्होंने हाल में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की तथा वह युजवेंद्र चहल के साथ सीमित ओवरों की टीम का मुख्य अंग हैं।

 
कुलदीप ने दक्षिण अफ्रीका में छह वनडे मैचों में 17 विकेट लिये थे। चावला ने कहा,‘‘वह भारत के लिये जिस तरह से गेंदबाजी कर रहा है वह वास्तव में बहुत अच्छा है। उसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सत्र में हालांकि उस पर अतिरिक्त दबाव होगा।’’ 

कुलदीप में दबाव झेलने की क्षमता है और यह उनकी गेंदबाजी में भी दिखता है तथा चावला का मानना है कि यह चाइनामैन अच्छा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में उससे बहुत उम्मीद नहीं की गयी थी लेकिन इस सत्र में जब वह मैदान पर उतरेगा तो उससे काफी उम्मीदें लगी रहेंगी। वह जिस तरह का गेंदबाज है उससे वह निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करेगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल