नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की सेमीफ़ाइनल में रुख़सती से खेल प्रेमी निराश और मायूस हो गए थे लेकिन ईपीएल-9 के शुरु होते ही वे ग़म भुलाकर नये जोश के साथ अपनी टीमों या खिलाड़ियों की हौसलाअफ़ज़ाई के लिए तैयार हो गए हैं। IPL की शुरुआत शनिवार से मुंबई और पुणे के बीच मैच से होगी और ज़्यादातर खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ चुके हैं।thn
बेहद लोकप्रिय ये प्रतियोगिता करीब डेढ़ महीने तक चलेगी लेकिन इस बार दर्शकों को इसमें कुछ नया देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं वो क्या नयापन है जो इस बार IPL को बनाने जा रहा है और दिलचस्प।

ऑडियंस होंगे थर्ड अंपायर
IPL में इस बार दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक ज़िम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। उन्हें बनाया जाएगा थर्ड अंपायर। उनके हाथ में प्लेकार्ड होगा जिस पर लिखा होगा आउट-नॉट आउट। बड़े स्क्रीन पर सबसे पहले उनका ही फ़ैसला दिखाया जाएगा हालंकि अंतिम फ़ैसला थर्ड अंपायर का ही माना जाएगा।

विजय मालया का शाही अंदाज़ नहीं मिलेगा देखने
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मालिक विजय मालया हमेशा प्रतियोगिता के दौरान शाही अंदाज़ में नज़र आते रहे हैं लेकिन इस बार अंदाज़ तो क्या उनके दर्शन भी नहीं होंगे। मालया पर बैंकों का करोड़ों रुपय का कर्ज़ है जिसे उन्होंने चुकाया नहीं है और फिलहाल वह देश के बाहर हैं।