1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए कैसे धोनी के एक छक्के से पाकिस्तानी खिलाड़ी की 'डेट' हो गई थी कैंसल

जानिए कैसे धोनी के एक छक्के से पाकिस्तानी खिलाड़ी की 'डेट' हो गई थी कैंसल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 21, 2020 11:13 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 11:46 am IST

रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से पाकिस्तानी खिलाड़ी की 'डेट' कैंसल करवा दी थी।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY IMAGES

साल 2004 में भारत के लिए डेब्यू करने से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए पाकिस्तान ए के लिए दो दमदार शतक मारकर सीरीज जिताई थी। इस त्रिकोणीय सीरीज में तीसरी टीम केन्या थी। जिसमें धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाकर ना सिर्फ इंडिया ए को सीरीज जिताई बल्कि टीम इंडिया में उन्हें डेब्यू करने का मौका भी मिला। 

ऐसे में क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से पाकिस्तानी खिलाड़ी की 'डेट' कैंसल करवा दी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि धोनी पाकिस्तान ए के खिलाफ नैरोबी में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी पाकिस्तानी खिलाड़ी मिड ऑफ़ की बाउंड्री पर खड़ा था। जहां खड़े - खड़े उसने बाउंड्री लाइन से एक भारतीय लड़की को अपनी गर्ल फ्रेंड बनाया था जो कि स्टैंड्स से बैठकर मैच देख रही थी। 

उसने धोनी को छक्के मारने के लिए धन्यवाद दिया, क्योंकि उसकी बल्लेबाजी के समय ज्यादा फील्डिंग बदलने की जरूरत नहीं होती है। जिससे उसे बाउंड्री लाइन पर लड़की से बात करने और उसे डेट के लिए मनाने का समय मिल गया। मगर बाद में डेट कैंसल हो गई। 

इसके बाद धोनी ने एक लंबा छक्का मारा और बाउंड्री की तरफ फैन्स काफी हल्ला मचा रहे थे। तभी स्टैंड्स में भीड़ के बीच धोनी के छक्के गेंद उसी लड़की को जा लगी थी। जिसके साथ वो पाकिस्तानी खिलाड़ी डेट पर जाना चाहता था। इस तरह उसकी डेट कैंसल हो गई है। 

इस तरह की कई चीजों के साथ शायद धोनी को इन सबके बारे में जैसे पता था। इस तरह मैच तो धोनी की बल्लेबाजी से इंडिया ए ने जीता। मगर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को जहां एक तरफ हार का गम था वहीं गर्ल फ्रेंड के साथ डेट पर जाना भी कैंसल हो गया था। 

बता दें कि धोनी को दिनेश कार्तिक की जगह टीम इंडिया ए में शामिल किया गया था। उन्होंने 6 मैचों में तूफानी बल्ल्लेबजी के साथ 362 रन जड़े। जिसके बाद उन्हें सीनेयर टीम इंडिया में भी जगह मिली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल