1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले जानें किस टीम के पर्स में बचे हैं कितने पैसे ?

आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले जानें किस टीम के पर्स में बचे हैं कितने पैसे ?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 14, 2019 09:41 am IST,  Updated : Dec 14, 2019 09:41 am IST

नीलामी से पहले सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की प्रकियाओं को पूरा कर लिया है। इसके साथ ही सभी टीमों ने ट्रेड विंडो के माध्यम से कुछ खिलाड़ियों की अदला बदली भी कर चुके हैं। 

IPL 2020, IPL Auction, Indies Premier League, T20 eague, IPL News. IPL Auction Date- India TV Hindi
Know which team's purse is left before IPL 2020 auction? Image Source : BCCI

आईपीएल 2020 के लिए 332 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। नीलामी का आयोजन 19 दिसंबर को कोलकाता में किया जाएगा। सीजन-13 के लिए दुनियाभर से कुल 971 खिलाड़ियों ने आवेदन दिया था, जिसके बाद सभी आठ फ्रैंचाइजियों को शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी गई है। हालांकि इन 332 खिलाड़ियों में से सभी टीमों को मिलाकर सिर्फ 73 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकता है जिसमें 29 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

नीलामी से पहले सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की प्रकियाओं को पूरा कर लिया है। इसके साथ ही सभी टीमों ने ट्रेड विंडो के माध्यम से कुछ खिलाड़ियों की अदला बदली भी कर चुके हैं। ऐसे में अब यह जानना जरूरी है कि इस सीजन की नीलामी में कौन सी टीम कितने खिलाड़ियों को खरीद सकती है। वही किस टीम के पास कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि नीलामी के किस टीम के पर्स में कितने पैसे बचे हुए हैं।

किस टीम के पर्स में है कितना पैसा ?

आईपीएल 2020 के लिए नीलामी में सभी आठ फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी। रिलीज, रिटेन और ट्रेड के बाद जो गणित सामने आया है उसमें सबसे अधिक पैसा किंग्स इलेवन पंजाब के पास है या यह कहा जा सकता है कि सीजन-13 की नीलामी में पंजाब की टीम सबसे अमीर है।

पंजाब की टीम के पास इस साल नीलामी में बोली लगाने के लिए कुल 42.70 करोड़ रुपए मौजूद है। इस मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दूसरे नंबर पर है। कोलकाता के पास नीलामी में बोली लगाने के लिए कुल 36.65 करोड़ रुपए बचे हुए हैं।

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम सीजन 13 की नीलामी में 28.90 करोड़ के साथ नीलामी में उतरेगी जबकि रॉय चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 27.90 और दिल्ली कैपिटल्स 27.85 रूपए के साथ अपना दम दिखाएगी।

इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के पास 17 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 14.60 करोड़ और सबसे कम चार बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियन से पास 13.05 करोड़ रुपए पर्स में बचे हैं।

किस टीम के पास बचे हैं कितने खिलाड़ियों की जगह ?

आईपीएल की सभी 8 फ्रेंचाइजी अपने पर्स में बची रकम के साथ नीलामी में खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए मैदान पर उतरेंगे लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि इस नीलामी में कौन सी टीम कितने खिलाड़ियों को खरीद सकती है। रिलीज, रिटेन और ट्रेड विंडो के बाद सबसे अधिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के पास खिलाड़ियों के स्लॉट खाली रह गए है।

आरसीबी इस साल की नीलामी में अपने बचे हुए पैसे से कुल 18 खिलाड़ियों को खरीद सकती है जिसमें 12 भारतीय जबकि 6 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के पास 16 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है जिसमें 11 भारतीय और 5 विदेशी, केकेआर और राजस्थान की टीम 15-15 खिलाड़ी खरीद सकते हैं जिसमें 11 भारतीय और 4-4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

वहीं सबसे अधिक पैसे के साथ नीलामी में उतने वाली पंजाब के पास कुल 13 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है जिसमें वह 9 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ियों पर वह पैसे खर्च कर सकती है। हैदराबाद और मुंबई की टीम के पास 9 - 9 स्लॉट खाली है। इसमें 7 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी को खरीदा जा सकता है।

नीलामी में सबसे कम स्लॉट सीएसके के पास है। सीएसके इस नीलामी में कुल 7 खिलाड़ियों को ही खरीद सकती हैं जिसमें 5 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।