1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए क्यों रोहित शर्मा ने सेलिब्रेट नहीं किया अपना शतक

जानिए क्यों रोहित शर्मा ने सेलिब्रेट नहीं किया अपना शतक

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2018 01:44 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 01:44 pm IST

भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा खुश हैं कि उनकी फार्म में वापसी टीम की दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर मिली पहली वनडे सीरीज जीतने के दौरान हुई है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वह पिछली कम स्कोर वाली पारियों से भी परेशान नहीं हैं।

 रोहित शर्मा - India TV Hindi
रोहित शर्मा

पोर्ट एलिजाबेथ: भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा खुश हैं कि उनकी फार्म में वापसी टीम की दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर मिली पहली वनडे सीरीज जीतने के दौरान हुई है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वह पिछली कम स्कोर वाली पारियों से भी परेशान नहीं हैं। 

रोहित ने कल पांचवें वनडे में 115 रन की विजेता पारी खेली और भारत की 73 रन की जीत में अहम भूमिका अदा की जिससे टीम ने छह मैचों की सीरीज में 4-1 की अजेय बढ़त बना ली। सीरीज का अंतिम मुकाबला 16 फरवरी को सेंचुरियन में होगा। उनका यह शतक अहम मोड़ पर आया है क्योंकि अभी तक उनकी फॉर्म को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे। इस खिलाड़ी ने इस 17वें वनडे शतक से दक्षिण अफ्रीका में अपने रिकार्ड में भी सुधार किया, इससे पहले दौरे के पहले चार मुकाबलों में उन्होंने केवल 40 रन बनाये थे। 

रोहित ने कहा,‘‘मैं तीन मैचों में आउट हुए, आप तीन मैचों के बाद आप कैसे कह सकते हो कि मैं खराब फॉर्म में हूं। आप लोग एक मैच के बाद ही किसी को अच्छी फॉर्म में कर देते हो और अगर कोई तीन मैचों में अच्छा नहीं कर पाता तो आप कह देते हो कि वो खराब फार्म में है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में अपने पिछले खराब रिकार्ड का जिक्र करते हुए कहा,‘‘2013 में यह अलग बात थी। मैं तब मध्यक्रम बल्लेबाज से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में आया था। मैं अब जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं, इसमें काफी निखार हुआ है। 2013 से पहले या 2013 में जो कुछ हुआ, उसे भूल जाओ।’’ 

साथ ही रोहित ने ये भी बताया कि उन्होंने शतक बनाने के बाद सेलिब्रेट क्यों नहीं किया। दरअसल रोहित ने कहा ''मेरे शतक से पहले कोहली और रहाणे रन आउट हुए थे। इसलिए मैं अपना शतक सेलिब्रेट करने के मूड में नहीं था।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल