1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या विराट-अनुष्का लाहौर और कराची में हनीमून मना रहे हैं! देखें तस्वीरें

क्या विराट-अनुष्का लाहौर और कराची में हनीमून मना रहे हैं! देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2017 12:58 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 12:58 pm IST

लोग अभी क़यास ही लगा रहे थे कि विराट-अनुष्का हनीमून कहां मना रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों न तो रोम गए हैं और न ही स्विटज़रलैंड. दरअसल दोनों कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और पाकिस्तान की कई जगहों पर हनीमून मना रहे हैं.

kohli, anushka- India TV Hindi
kohli, anushka

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सीक्रेट वेडिंग के बाद इन दिनों हनीमून मना रहे हैं. दोनों ने अपने हनीमून की एक तस्वीर भी अपने फ़ैन्स के साथ शेयर की है. मज़ेदार बात तो ये है कि लोग अभी क़यास ही लगा रहे थे कि विराट-अनुष्का हनीमून कहां मना रहे हैं. किसी का कहना था कि दोनों रोम में हनीमून मना रहे हैं तो किसी ने स्विटज़रलैंड की बात कही लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों न तो रोम गए हैं और न ही स्विटज़रलैंड. दरअसल दोनों कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और पाकिस्तान की कई जगहों पर हनीमून मना रहे हैं.

हो सकता है कि आप ये पढ़कर चौंक गए हों लेकिन सच्चाई ये है कि पाकिस्तान में विराट और अनुष्का के बहुत से फ़ैंस हैं जिन्होंने इस कपल की हनीमून तस्वीर को फोटोशॉप कर पाकिस्तान की कई जगहों पर दोनों को दिखा दिया है. भारत के अलावा पाकिस्तान में भी लोग इस बात का पता लगाने की कोशि‍श में हैं कि विराट अनुष्का असल में किस जगह हनीमून मना रहें हैं. बहरहाल, पाकिस्तानीयों की बदौलत विराट और अनुष्का की हनीमून फोटो पाकिस्तान की मशहूर जगहों के बैकग्राउंड के साथ वायरल हो रही है.

इन एडिट की हुई तस्वीरों में विराट और अनुष्का ना सिर्फ लाहौर, इस्लामाबाद और कराची की स्मारकों के सामने खड़े नज़र आ रहे हैं बल्कि मशहूर दुकानों और रेस्टोरेंट के सामने भी दिख रहे हैं. 

एक बात तो साफ है कि इसमें कोई बदनियत नही है और ये दरअसल पाकितस्तानी फैन्स का इस कपल के लिए प्यार ही बयां करता है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल