1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी करेंगे पांड्या, बोर्ड ने लिया फैसला

विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी करेंगे पांड्या, बोर्ड ने लिया फैसला

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2021 04:58 pm IST,  Updated : Feb 10, 2021 04:58 pm IST

बड़ौदा क्रिकेट संघ के सचिव अजीत लेले ने बुधवार को पीटीआई से इसे साझा किया। टीम में सलामी बल्लेबाज केदार देवधर शामिल हैं जिन्हें उप कप्तान बनाया गया है। 

Krunal Pandya to captain Baroda in Vijay Hazare Trophy, Board decides- India TV Hindi
Krunal Pandya to captain Baroda in Vijay Hazare Trophy, Board decides Image Source : TWITTER/@HARDIKPANDYA7

वड़ोदरा। भारतीय आल राउंडर कृणाल पंड्या 20 फरवरी से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्राफी में बड़ौदा टीम की अगुआई करेंगे। कृणाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में शुरू में बड़ौदा का नेतृत्व किया था लेकिन उन्हें पिता के निधन के कारण टूर्नामेंट के बायो-बबल के बीच से ही जाना पड़ा था। बड़ौदा ने घरेलू 50 ओवर चैम्पियनशिप के लिये 22 सदस्यीय टीम का चयन किया है। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : अगर ऐसा हुआ तो विराट कोहली अगले टेस्ट में बनाएंगे 250 रन, नेहरा ने की भविष्यवाणी

बड़ौदा क्रिकेट संघ के सचिव अजीत लेले ने बुधवार को पीटीआई से इसे साझा किया। टीम में सलामी बल्लेबाज केदार देवधर शामिल हैं जिन्हें उप कप्तान बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में टॉस हारता है तो उसके लिए परेशानी हो सकती है - नासिर हुसैन

देवधर ने मुश्ताक अली ट्राफी में शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल में टीम की अगुआई की थी जिसमें टीम को तमिलनाडु से हार का सामना करना पड़ा था। 

ये भी पढ़ें - ICC Test Ranking में विराट कोहली से आगे निकले जो रूट, देखें लेटेस्ट रैंकिंग

टीम में बल्लेबाज विष्णु सोलंकी, अभिमन्यु सिंह राजपूत और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज स्मिट पटेल के साथ हरफनमौला बाबासफी पठान मौजूद हैं। गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई अनुभवी अतीत सेठ और लुकमान मेरीवाला करेंगे जिसमें निनाद रथवा, कार्तिक ककडे और भार्गव भट्ट की स्पिन तिकड़ी शामिल है। 

बड़ौदा को एलीट ग्रुप ए में गुजरात, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, त्रिपुरा और गोवा के साथ रखा गया है। बड़ौदा अपने मैच सूरत में खेलेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल