1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs AUS : तीसरे वनडे में स्मिथ के खेलने पर कोच जस्टिन लैंगर ने दी सफाई, दिया यह अपडेट

ENG vs AUS : तीसरे वनडे में स्मिथ के खेलने पर कोच जस्टिन लैंगर ने दी सफाई, दिया यह अपडेट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 16, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 03:47 pm IST

कनकशन टेस्ट में स्मिथ अच्छा महसूस करे रहे थे और उन्होंने इसे पास भी कर लिया है लेकिन कोच लैंगर पूरी से आश्वस्त नहीं हैं कि वह तीसरे वनडे मैच में खेल पाएंगे। 

Justin Langer, Steve Smith, England vs Australia ODI, Old Trafford- India TV Hindi
Steve Smith Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि स्टीव स्मिथ इंग्लैंड खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। स्मिथ को सीरीज के शुरुआती वनडे मैच से ठीक पहले प्रैक्टिस के दौरान सिर में चोट लगी जिसके कारण वह दूसरे वनडे में नहीं खेल पाए थे।

हालांकि अबतक हुए कनकशन टेस्ट में स्मिथ अच्छा महसूस करे रहे थे और उन्होंने इसे पास भी कर लिया है लेकिन कोच लैंगर पूरी से आश्वस्त नहीं हैं कि वह तीसरे वनडे मैच में खेल पाएंगे। 

यह भी पढ़ें- IPL 2020 : कैसे हासिल करें कोहली जैसे बल्लेबाजों का विकेट, KKR कोच मिल्स ने दी ख़ास सलाह

ईएसपीएन से बात करते हुए लैंगर ने कहा, ''स्मिथ नेट सेशन के दौरान असहज महसूस कर रहे थे। मुझे नहीं लगता है कि वह पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में तीसरे मैच में उनके खेलने पर अभी संशय बना हुआ है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि स्मिथ मैच से पहले फिट हो जाएंगे। सुबह उन्होंने तेज दौड़ लगाने की प्रैक्टिस की थी इसके अलावा नेट सेशन में बल्लेबाजी में बेहतर दिख रहे थे लेकिन अभी उन्हें लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।''

यह भी पढ़ें- सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हमला करने वाले 3 लोगों को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि एरोन फिंच की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहले मैच को जीतकर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

इसके साथ ही सीरीज बराबरी पर आ गया है। ऐसे में तीसरा और आखिरी मुकाबला निर्णायक साबित हो गया है। 

इससे पहले इंग्लैंड की वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में वह चाहेगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह तीसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करें।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल