1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच का खुलासा, इस खिलाड़ी को देंगे नंबर-3 पर मौका

WI के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच का खुलासा, इस खिलाड़ी को देंगे नंबर-3 पर मौका

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2021 06:19 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 06:20 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लेंगर का कहना है कि टीम टी 20 विश्व कप को देखते हुए नए संयोजन की कोशिश करेगी और इसकी शुरूआत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से होगी।

विंडीज के खिलाफ सीरीज...- India TV Hindi
विंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच का खुलासा, इस खिलाड़ी को देंगे नंबर-3 पर मौका Image Source : GETTY

सेंट लुसिया| ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लेंगर का कहना है कि टीम टी 20 विश्व कप को देखते हुए नए संयोजन की कोशिश करेगी और इसकी शुरूआत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से होगी। रणनीति के हिस्से के मुताबिक ऑलराउंडर मिशेल मार्श नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे।

लेंगर ने कहा, "हमने मार्श को बेहतर करते देखा है। तेज गेंदबाजी के अलावा वह गेंद को अच्छे से हिट कर सकते हैं। हम उन्हें शीर्ष स्थान पर मौका देने के लिए उत्साहित हैं।" लेंगर ने इस बात के संकेत दिए कि मोएसिस हेनरिक्स और विकेटकीपर बल्लेबाज बेन मैकडेरमोट को पांच मैचों की सीरीज में मौका मिल सकता है। उन्होंने बताया कि जोश फिलिप को मध्यक्रम में जबकि मैथ्यू वेड बल्लेबाजी में ओपनिंग करने उतर सकते हैं।

कोच ने कहा, "छह बल्लेबाज और पांच गेंदबाज, यह ऐसा मॉडल है जिसे मैंने अपने कोचिंग करियर में लेकर चला है। किसी को इससे आश्चर्यचकित होने की जरूरत नहीं है। यह काफी सफल मॉडल रहा है। लेकिन आगे की ओर देखें तो हम 7-4 का मॉडल भी रख सकते हैं, जहां आप कई ऑलराउंडर को देखेंगे।"

लेंगर ने कहा, "इस साल टी20 विश्व कप भी होना है वो भी यूएई में जहां आईपीएल और पीएसएल के कारण पहले ही कई मुकाबले खेले जा चुके होंगे। इससे पिच थड़ी घिस जाएगी, विशेषकर विश्व कप के अंत में जिसके कारण हमें अपने मुकाबले जीतने के लिए अलग तरीके अपनाने पड़ सकते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल