1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन, सहवाग और लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी करने जा रहे हैं मैदान पर वापसी , जानें कब होगा इनका मैच

सचिन, सहवाग और लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी करने जा रहे हैं मैदान पर वापसी , जानें कब होगा इनका मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2019 04:10 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 04:27 pm IST

2 फरवरी 2020 से 16 फरवरी 2020 के बीच रोड सेफटी वर्ल्ड सीरीज भारत में खेली जाएगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और भारत के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट के चाहने वाले अकसर अपने दिग्गज खिलाड़ियों को वापस मैदान पर खेलते देखने की तमन्ना रखते हैं। उनके ये दिग्गज पूर्व खिलाड़ी मैदान पर तो दिखते हैं, लेकिन कमेंट्री करते हुए या फिर टीम के कोचिंग स्टाफ में। मगर अब उनका ये ख्वाब पूरा होने जा रहे हैं जब सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा जैसे पूर्व खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर खेलते दिखाई देंगे।

जी हां, सही पढ़ा। 2 फरवरी 2020 से 16 फरवरी 2020 के बीच रोड सेफटी वर्ल्ड सीरीज भारत में खेली जाएगी, जिसमें  ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और भारत के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

बीसीसीआई ने हाल ही में इस टूर्नामेंट को भारत में करवाने की मंजूरी दे दी है। बीसीसीआई का मानना है कि इस टूर्नामेंट के जरिए भारत में टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

तेंदुलकर लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं और वायाकॉम 18 प्रसारण भागीदार हैं। Jio और Voot इस लीग के डिजिटल पार्टनर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल