1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. HIGHLIGHTS AUS vs SA टी20 वर्ल्ड कप 2021 : ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराया
  Live Now

HIGHLIGHTS AUS vs SA टी20 वर्ल्ड कप 2021 : ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 23, 2021 02:26 pm IST,  Updated : Oct 23, 2021 07:17 pm IST

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 के सुपर-12 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें अबुधाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Live cricket score, Australia vs South Africa  - India TV Hindi
Live cricket score, Australia vs South Africa   Image Source : AP

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 13वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन बनाए, इस दौरान एडन मार्करम ने 40 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बेहद आसान लक्ष्य था, लेकिन कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे और तबरेज शमशी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुश्किल बना दिया। मार्कस स्टॉयनिस ने अंत में 16 गेंदों पर 24 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

संभावित प्लेइंग इलेवन-

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर/पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल