1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हाइलाइट्स BAN vs PNG T20WC: 97 रन पर ढेर हुई पीएनजी, बांग्लादेश ने 84 रनों से जीता मुकाबला
  Live Now

हाइलाइट्स BAN vs PNG T20WC: 97 रन पर ढेर हुई पीएनजी, बांग्लादेश ने 84 रनों से जीता मुकाबला

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 21, 2021 02:17 pm IST,  Updated : Oct 23, 2021 07:18 pm IST

आईसीसी टी-20 विश्व कप क्वालीफायर के ग्रुप बी में बांग्लादेश और न्यू पापुआ गिनी के बीच मुकाबला ओमान क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड में खेला जा रहा है।

Live cricket score, BAN vs PNG, T20WC, T20 World cup, cricket, Sports,  Bangladesh vs Papua New Guin- India TV Hindi
Live cricket score, BAN vs PNG match  Image Source : TWITTER/ICC

कप्तान महमूदुल्लाह के तूफानी अर्धशतक और शाकिब अल हसन के आलराउंड खेल की बदौलत बांग्लादेश ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में गुरुवार को यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 84 रन से हराकर सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई किया। बायें हाथ के स्पिनर शाकिब ने नौ रन पर चार विकेट चटकाते हुए पीएनजी के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ तोड़ दी जिससे टीम 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 97 रन पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाजों तास्किन अहमद और मोहम्मद सैफुद्दीन ने भी क्रमश: 12 और 21 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल