भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे मैच को टीम इंडिया 63 रन से जीत लिया। तीसरे टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में मेजबान टीम सिर्फ 177 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने मुकाबले को 63 रनों से अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से दूसरी पारी में डीन एल्गर ने (86*) और हाशिम आमला ने (52) रन बनाए।
इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और भारत ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 5, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा ने 2-2, भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट हासिल किया। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम का पहला विकेट 5 रन के कुल योग पर गिर गया। पहले विकेट के रूप में मार्कराम (4) रन बनाकर आउट हुए।