1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v PAK 1st T20I : कब, कहाँ, कैसे और किस चैनल पर देखें टी20 मैच व उसकी लाइव स्ट्रीमिंग

ENG v PAK 1st T20I : कब, कहाँ, कैसे और किस चैनल पर देखें टी20 मैच व उसकी लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 28, 2020 09:38 am IST,  Updated : Aug 28, 2020 10:40 pm IST

पाकिस्तान को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से मात देने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज इंग्लैंड टीम अब टी 20 क्रिकेट में भी धमाल मचाना चाहेगी।

England vs Pakistan 1ST T20I Live Updates Eng vs PAK Live Match From Emirates Old Trafford Mancheste- India TV Hindi
England vs Pakistan 1ST T20I Live Updates Eng vs PAK Live Match From Emirates Old Trafford Manchester 

पाकिस्तान को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से मात देने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज इंग्लैंड टीम अब टी 20 क्रिकेट में भी धमाल मचाना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में मिली बुरी हार को पाकिस्तान जल्द से जल्द भुलाकर 3 मैचों की टी20 सीरीज में नई शुरुआत करना चाहेगा। जिसके कप्तान बाबर आजम होंगे। इस तरह बाबर की अगुवाई वाली पाक टीम वापसी करने में कोई कोताही नहीं बरतेगी। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड को टी 20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा और उसके सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के साथ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। जिसके चलते उनकी जगह टॉम बेंटन अब सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :- 

इंग्लैंड - टॉम बैंटन, जॉनी बेयरस्टो (wk), डेविड मालन, इयोन मोर्गन (c), सैम बिलिंग्स, मोइन अली, टॉम कुरेन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, जो डेनली, लुईस ग्रेगरी।

पाकिस्तान - बाबर आज़म (c), फखर ज़मान, हैदर अली, शोएब मलिक, सरफ़राज़ अहमद (w), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, वाहिद रियाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, खुशिल शाह , मोहम्मद हसनैन, हारिस रौफ।

 

यहां जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारी

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20I मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20I मैच 28 अगस्त को खेला जाएगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20I मैच का आयोजन कहां हो रहा है?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20I मैच का आयोजन इंग्लैंड के एमिरत ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान, मैनचेस्टर में होगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टी20I मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टी20I मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के मुताबिक शाम के 10:30 PM बजे से देख सकेंगे। 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20I मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

इंग्लैंड और पाकिस्तान पहले टी20I मैच को आप सोनी नेटवर्क के सोनी सिक्स चैनल पर देख सकते हैं। 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टी20I मैच ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहले टी20I मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप 'SonyLiv' App पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल