1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live Cricket Streaming ENG v PAK 2nd T20I : देखें लाइव मैच SonyLIV और Sony Ten 3 पर

Live Cricket Streaming ENG v PAK 2nd T20I : देखें लाइव मैच SonyLIV और Sony Ten 3 पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 30, 2020 10:04 am IST,  Updated : Aug 30, 2020 07:48 pm IST

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच को आप SonyLIV और Sony Ten 3 पर देख सकते हैं।

Cricket Streaming England vs Pakistan 2nd T20I Live Updates...- India TV Hindi
Cricket Streaming England vs Pakistan 2nd T20I Live Updates Eng vs PAK Live Match From Emirates Old Trafford, Manchester  Image Source : INDIA TV

3 मैचों की T20I सीरीज का पहला मैच बारिश में धुलने के बाद दूसरे मैच में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान जहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से मात खाने के बाद T20I सीरीज में नई शुरुआत करना चाहेगा। वहीं, इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज की सफलता को अब टी 20 क्रिकेट में दोहराना चाहेगी। इससे पहले इंग्लैंड को टी 20 सीरीज से पहले उस समय बड़ा झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण T20I सीरीज से बाहर हो गए। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :- 

इंग्लैंड - टॉम बैंटन, जॉनी बेयरस्टो (wk), डेविड मालन, इयोन मोर्गन (c), सैम बिलिंग्स, मोइन अली, टॉम कुरेन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, जो डेनली, लुईस ग्रेगरी।

पाकिस्तान - बाबर आज़म (c), फखर ज़मान, हैदर अली, शोएब मलिक, सरफ़राज़ अहमद (w), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, वाहिद रियाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, खुशिल शाह , मोहम्मद हसनैन, हारिस रौफ।

यहां जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारी

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच 30 अगस्त को खेला जाएगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच का आयोजन कहां हो रहा है?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच का आयोजन इंग्लैंड के एमिरत ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान, मैनचेस्टर में होगा।

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के मुताबिक शाम के 6:45 PM बजे से देख सकेंगे। 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच को आप सोनी नेटवर्क के सोनी सिक्स चैनल पर देख सकते हैं। 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20I मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप 'SonyLiv' App पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल