England vs West Indies 2nd Test Day 4 Highlights :
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 37 रन बनाये। इंग्लैंड की कुल बढ़त अब 219 रन की हो गयी है। वेस्टइंडीज की पहली 287 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से क्रेग ब्रैथवेट ने 75, शमर ब्रूक्स ने 68 और रोस्टन चेज ने 51 रन की पारी खेली।बता दें, इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन स्टोक्स (176) और डोमिनिक सिबली (120) के शानदार शतकों के दम पर 469 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। इन दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 260 रन की विशाल साझेदारी भी की। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले मेजबानों ने 9 विकेट के नुकसान पर अपनी पारी घोषित कर दी और दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने विंडीज को जॉन कैंपबेल (12) के रूप में शुरुआती झटका भी दिया।
दूसरी पारी
ENG 37/2 (8.0)*
पहली पारी
ENG 469/9 decl
WI 287/10 (99.0)