1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव स्ट्रीमिंग पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड T20 वर्ल्ड कप: देखें PAK vs SCO मुकाबला LIVE Online On Hotstar

लाइव स्ट्रीमिंग पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड T20 वर्ल्ड कप: देखें PAK vs SCO मुकाबला LIVE Online On Hotstar

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 07, 2021 08:48 am IST,  Updated : Nov 07, 2021 08:48 am IST

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में आज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा।

Live Streaming, Pakistan vs Scotland, T20 World Cup, PAK vs SCO, LIVE Online On Hotstar- India TV Hindi
Pakistan vs Scotland, Live Streaming Image Source : GETTY

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में आज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह आखिरी और पांचवा मुकाबला है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है और उसने अपने शुरू के चारों मैचों में जीत दर्ज की है। इसके साथ ही ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने के सबसे प्रबल टीम है।ट

वहीं स्कॉटलैंड की कोशिश इस मैच जीत के साथ टी-20 विश्व कप में अच्छी यादों के साथ अपने अभियान को अंत करने पर होगी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अच्छी चुनौती मिल सकती है। ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 41वां मैच कब खेला जाएगा ?

पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 41वां मैच, 07 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का 41वां मैच?

पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2021 का 41वां मैच अबुधाबी के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जाएगा।

कब शुरू होगा पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच का मुकाबला?

पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच टी20 विश्व कप यह मैच शाम 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

कहां होगा टी20 विश्व कप में पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट?

पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड के बीच मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन-

पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

स्कॉटलैंड- जॉर्ज मुन्से, काइल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैकलियोड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वॉट, अलास्डेयर इवांस, सफ्यान शरीफ, ब्रैडली व्हील।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल