1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीकी टीम में लुंगी एनगिडी की वापसी, हाशिम अमला टीम से बाहर

दक्षिण अफ्रीकी टीम में लुंगी एनगिडी की वापसी, हाशिम अमला टीम से बाहर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2019 12:12 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 12:12 pm IST

अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला को टीम में नहीं चुना गया है। यह दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप से पहले आखिरी श्रृंखला होगी। वनडे श्रृंखला का पहला मैच तीन मार्च को जोहानिसबर्ग में होगा। 

दक्षिण अफ्रीकी टीम में लुंगी एनगिडी की वापसी, हाशिम अमला टीम से बाहर - India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीकी टीम में लुंगी एनगिडी की वापसी, हाशिम अमला टीम से बाहर  Image Source : GETTY IMAGES

जोहानिसबर्ग। श्रीलंका के हाथों ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने श्रीलंका के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिये रविवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी की जिसमें एनरिच नॉर्टजे के रूप में नया चेहरा भी शामिल है।

 
अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला को टीम में नहीं चुना गया है। यह दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप से पहले आखिरी श्रृंखला होगी। वनडे श्रृंखला का पहला मैच तीन मार्च को जोहानिसबर्ग में होगा। 

दक्षिण अफ्रीकी टीम इस प्रकार है : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेट), रीजा हेंड्रिक्स, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एंरिक नॉर्टजे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वाइन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, डेल स्टेन, रासी वैन डेर डूसन। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल