1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : आवेश खान के 5 विकेटों ने मध्य प्रदेश को विदर्भ पर दिलाई जीत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : आवेश खान के 5 विकेटों ने मध्य प्रदेश को विदर्भ पर दिलाई जीत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2021 07:04 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 07:04 pm IST

आवेश खान के पांच विकेटों की बदौलत मध्य प्रदेश ने शुक्रवार को होल्कर स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप-डी मैच में विदर्भ को 21 रनों से हरा दिया। 

सैयद मुश्ताक अली...- India TV Hindi
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : आवेश खान के 5 विकेटों ने मध्य प्रदेश को विदर्भ पर दिलाई जीत Image Source : TWITTER/BCCI DOMESTIC

इंदौर| तेज गेंदबाज आवेश खान के पांच विकेटों की बदौलत मध्य प्रदेश ने शुक्रवार को होल्कर स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप-डी मैच में विदर्भ को 21 रनों से हरा दिया। मध्य प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी। पूरे ओवर खेलने के बाद वह नौ विकेट खोकर 136 रन ही बना पाई।

आसान से लक्ष्य को देखते हुए विदर्भ की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन आवेश की बेहतरीन गेंदबाजों के सामने विदर्भ 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 115 रन ही बना पाई।

Ind vs Aus : रहाणे ने जब टपकाया लाबुशेन का आसान सा कैच तो फैन्स ने लगाई लताड़, देखें Video

विदर्भ के लिए सिद्धेश वाथ ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। दर्शन नालकंडे ने 21 रन बनाए। विदर्भ का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। आवेश के अलावा अंकित शर्मा ने दो और मीहिर हिरवानी ने एक विकेट लिए।

इससे पहले, मध्य प्रदेश के बल्लेबाज भी कोई ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं सके। रजत पाटिदार ने 41 गेंदों पर 50 रन बनाकर टीम को अच्छी स्थिति में ला दिया था लेकिन जैसी ही वह आउट हुए टीम बड़े स्कोर से महरूम रह गई।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों का सैंकड़ा मारने वाले 13वें खिलाड़ी बने लॉयन, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

उनके अलावा राकेश ठाकुर ने 31 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। विदर्भ के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट यश ठाकुर ने लिए। दर्शन ने दो और आदित्य ठाकरे तथा मोहित राउत ने एक-एक विकेट लिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल