1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच को आखिर तक ले जाना पसंद करते हैं एम एस धोनी: सचिन तेंदुलकर

मैच को आखिर तक ले जाना पसंद करते हैं एम एस धोनी: सचिन तेंदुलकर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2019 09:16 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 11:18 pm IST

धोनी पारी को बढ़ाने और मैच फिनिश करने दोनों में माहिर हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे।

सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में ‘मैच फिनिश’ करने की काबिलियत की तारीफ की। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान मैच ‘फिनिश’ करने की अपनी काबिलियत का नजारा पेश किया और तेंदुलकर ने इसे उनकी सोच प्रक्रिया का नतीजा बताया। 

तेंदुलकर ने अपने ऐप ‘100एमबी’ में कहा, ‘‘कल (मंगलवार) को उनका योगदान काफी अच्छा था। पहले मैच में मुझे लगा कि वह थोड़ा लय में नहीं था, वह गेंद को वहां नहीं हिट कर पा रहा था, जहां वह चाहता था और ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है। वह दूसरे मैच में कुछ अलग सोचकर उतरा था और पहली ही गेंद से वह अलग खिलाड़ी दिखा। ’’ 

धोनी पारी को बढ़ाने और मैच फिनिश करने दोनों में माहिर हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे। तेंदुलकर ने कहा,‘‘वह ऐसा खिलाड़ी है जो कुछ खाली गेंद छोड़ना पसंद करता है, वह विकेट को समझता है, देखता है कि गेंदबाज कैसी गेंदबाजी कर रहे हैं और वह मैच को अंत तक ले जाना पसंद करता है। उसने ऐसा ही किया। वह ऐसा खिलाड़ी है जो एक छोर से खेल को नियंत्रित करेगा।’’ 

उन्होंने दिनेश कार्तिक की भी ‘फिनिशर’ के तौर पर तारीफ की जिन्होंने अंतिम ओवरों में धोनी के अनुभव का पूरा साथ निभाया। उन्होंने कहा, ‘‘कल धोनी के साथ दिनेश कार्तिक ने भी अच्छा खेल दिखाया, वह आया और अंत तक मैच खत्म होने तक रहा। दिनेश का भी यह शानदार योगदान रहा। धोनी अंत तक रहा और उसका अनुभव काम आया।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल