1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीडियो: मार्क वॉ ने फखर जमन के नाम का किया ऐसा उच्चारण, हंसी से लोट-पोट हो गए ब्रैट ली

वीडियो: मार्क वॉ ने फखर जमन के नाम का किया ऐसा उच्चारण, हंसी से लोट-पोट हो गए ब्रैट ली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 17, 2018 06:05 pm IST,  Updated : Oct 17, 2018 06:06 pm IST

पहले दिन में लंच के बाद जब ब्रैट ली और स्टीव वॉ खेल के बारे में बातचीत कर रहे थे तो उन्होंने फखर जमन के नाम का....

markeaugh- India TV Hindi
पहले दिन में लंच के बाद जब ब्रैट ली और मार्क वॉ खेल के बारे में बातचीत कर रहे थे तो उन्होंने फखर जमन के नाम का.... Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा तो दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया पर अच्छी पकड़ बना रखी है। मंगलवार को शुरु हुए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की हालत भी काफी पतली थी। एक समय ऐसा था जब उनके 57 रन पर पांच विकेट गिर गए थे।

पहले दिन में लंच के बाद जब ब्रैट ली और मार्क वॉ खेल के बारे में बातचीत कर रहे थे तो उन्होंने फखर जमन के नाम का गलत उच्चारण किया जिसके बाद एकंर और ब्रैट ली जोर-जोर से हंसने लगे। इसके बाद मार्क वॉ ने फखर जमन के नाम का सही उच्चारण ब्रैट ली से पूछा और बातचीत को आगे बढ़ाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें, वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान की तरफ से धमाल मचाने वाले फखर जमन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में ही वो मात्र 6 रन से शतक के जूक गए। फखर को मार्नस लाबुसंचांगे ने 94 की निजी स्कोर पर आउट किया, लेकिन फखर ने मुसिबत में फंसी अपनी टीम के लिए जिस तरह से बल्लेबाजी की वह काफी काबलिय तारीफ है।

दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया पर मजबूत पकड़ बना ली है। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 145 रनों पर ऑलआउट कर 137 रनों की लीड़ ले ली है। खबर लिखे जाने तक दूसरी इनिंग में पाकिस्तान का स्कोर 124/2 है और उन्होंने 261 रनों की लीड ले ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल