1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मार्नस लाबुशैन को रात में बल्लेबाजी करने में होती है मुश्किल

मार्नस लाबुशैन को रात में बल्लेबाजी करने में होती है मुश्किल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2020 01:31 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 01:31 pm IST

26 साल के खिलाड़ी ने कहा कि दिन-रात टेस्ट मैच में दिन के टेस्ट मैच की तुलना में कुछ तकनीकी बदलाव होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसी टीम के खिलाफ दिन-रात प्रारूप में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा।

Marnus Labuschagne , cricket, sports, India, Pink Ball, Day Night Test Match - India TV Hindi
Marnus Labuschagne Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशैन ने कहा कि रात में बल्लेबाजी करना दिन में बल्लेबाजी करने से ज्यादा मुश्किल है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल में शुरू हो रहा है। यह मैच दिन-रात प्रारूप में गुलाबी गेंद से खेला जाएगा।

लाबुशैन ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि दिन के समय में गेंद ज्यादा हिलती नहीं है। दिन में हालांकि कई बार गुलाबी गेंद को देखना मुश्किल हो जाता है। वहीं रात में देखना आसान होता है लेकिन रात में गेंद ज्यादा हिलती है। जैसा मैंने कहा, दिन-रात प्रारूप के टेस्ट में कुछ चीजें हैं जो अलग हैं, लेकिन यह अच्छी चुनौती है। दिन-रात के के मैच हमेशा खास होते हैं, खासकर एडिलेड में।"

26 साल के खिलाड़ी ने कहा कि दिन-रात टेस्ट मैच में दिन के टेस्ट मैच की तुलना में कुछ तकनीकी बदलाव होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसी टीम के खिलाफ दिन-रात प्रारूप में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा।

लाबुशैन ने कहा, "मैंने देर शाम को विकेट और मैच देखा था (शुक्रवार से शुरू हुआ दूसरा अभ्यास मैच)। रात होती है तो बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन यह दिन-रात के खेल का हिस्सा है। हर कोई दिन-रात प्रारूप में बदलावों का लुत्फ लेता है, कि कैसे हम खेलते हैं, तकनीकी बदलाव, यह टेस्ट क्रिकेट में आम बात है। जब आप एक बेहतरीन टीम और एक शानदार गेंदबाजी आक्रमण के साथ खेलते हैं तो यह काफी रोमांचक रहता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल