1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं मार्नस लाबुशेन

विंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं मार्नस लाबुशेन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 17, 2021 02:50 pm IST,  Updated : May 17, 2021 02:50 pm IST

बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज में नहीं खेलेंगे।

WI v AUS- India TV Hindi
WI v AUS Image Source : AP

बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज में नहीं खेलेंगे क्योंकि सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा दौरे के लिए 23 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया है। 

राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा कि लाबुशेन को इंग्लैंड से लाने की तार्किक जटिलताएं के कारण उन्हें टीम से बाहर करना पड़ा है। लाबुशेन फिलहाल काउंटी चैम्पियनशिप में ग्लैमोर्गन के लिए खेल रहे हैं। 

ट्रेवर होन्स ने कहा, "अगर हम एक वैश्विक महामारी के बीच में नहीं होते तो मार्नस इस दौरे पर एक अच्छी तरह से स्थापित सदस्य और वनडे टीम के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में टीम के साथ होते। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति है जिसमें दुनिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है।"

ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक सूची: एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मोइसेस हेनरिक्स, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, तनवीर संघा, डार्सी शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, एंड्रयू टाय, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल