1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, मशरफे मुर्तजा ही हैं कप्तान, इस बड़े खिलाड़ी को आराम

श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, मशरफे मुर्तजा ही हैं कप्तान, इस बड़े खिलाड़ी को आराम

 Reported By: IANS
 Published : Jul 16, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 06:39 pm IST

बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं। यह तीनों वनडे 26, 28 और 31 जुलाई को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।   

श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, मशरफे मुर्तजा ही हैं कप्तान, इस बड़े खिलाड़ी को आराम- India TV Hindi
श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, मशरफे मुर्तजा ही हैं कप्तान, इस बड़े खिलाड़ी को आराम Image Source : AP

ढाका। श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी मशरफे मुर्तजा के हाथों में ही है। वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक, विश्व कप-2019 में बांग्लादेश के लिए 606 रन और 11 विकेट लेने वाले हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन तथा लिटन दास को आराम दिया गया है। 

बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं। यह तीनों वनडे 26, 28 और 31 जुलाई को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

टीम : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुस्ताफिकुर रहीम, महामुदुल्लाह रियाद, मोहम्मद मिथुन, मोसाद्देक हुसैन, सब्बीर रहमान, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अनामुल हक बिजॉय, मेहेदी हसन मिराज, मोहबम्मद सैफउद्दीन और ताइजुल इस्लाम। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल