1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संगकारा ने सिडनी टेस्ट में भारतीयों पर नस्लीय भेदभाव की निंदा की

संगकारा ने सिडनी टेस्ट में भारतीयों पर नस्लीय भेदभाव की निंदा की

 Reported By: IANS
 Published : Jan 11, 2021 08:56 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 08:56 pm IST

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष कुमार संगकारा ने सिडनी में तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर की गई नस्लवादी टिप्प्णियों की सोमवार को निंदा की।

संगकारा ने सिडनी...- India TV Hindi
संगकारा ने सिडनी टेस्ट में भारतीयों पर नस्लीय भेदभाव की निंदा की Image Source : GETTY IMAGES

अबुधाबी। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष कुमार संगकारा ने सिडनी में तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों पर की गई नस्लवादी टिप्प्णियों की सोमवार को निंदा की। एमसीसी खेल के कानूनों का संरक्षक है।

Ind vs Aus : पंत ने लियोन की जमकर की धुनाई, सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे लिए मजे

अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट द्वारा कराई गई वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में संगकारा ने कहा, ‘‘मैने इस घटना के बारे में पढा है । किसी भी देश में और किसी भी रूप में नस्लवाद निंदनीय है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिये और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिये।’’

Watch : अश्विन से 'जुबान लड़ा' रहे थे टिम पेन, दिया ऐसा जवाब की बोलती हुई बंद

सिडनी में दर्शकों के एक वर्ग ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणियां की जिसके बाद कुछ देर खेल रोकना पड़ा। दर्शकों में से छह को बाहर कर दिया गया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिये माफी भी मांगी। सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह को भी ‘ब्राउन डॉग ’ और ‘बिग मंकी’ कहा गया। संगकारा ने कहा कि वह खुशकिस्मत रहे कि अपने खेलने के दिनों में उन्हें नस्लवाद का सामना नहीं करना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल