1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिता के निधन के कारण बांग्लादेश टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे क्रेग मैकमिलन

पिता के निधन के कारण बांग्लादेश टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे क्रेग मैकमिलन

 Reported By: IANS
 Published : Sep 19, 2020 09:11 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 09:11 pm IST

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज क्रैग मैकमिलन को आगामी श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया था, लेकिन मैकमिलन अब श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाएंगे। 

पिता के निधन के कारण...- India TV Hindi
पिता के निधन के कारण बांग्लादेश टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे क्रेग मैकमिलन Image Source : GETTY IMAGES

ढाका| न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज क्रैग मैकमिलन को आगामी श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया था, लेकिन मैकमिलन अब अपने पिता के निधन के कारण बांग्लादेश के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाएंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

मैकमिलन को श्रीलंका दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस महीने के आखिर में बांग्लादेश टीम के साथ जुडना था। मार्च में कोरोना वायरस के बाद बांग्लादेश की यह पहली सीरीज है।

बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजामुददीन चौधरी ने एक बयान में कहा, " क्रैग ने हमसे कहा है कि हाल ही में उनके पिता का निधन हो गया है और इस कारण आगामी सीरीज के लिए उनके लिए नेशनल टीम का बल्लेबाजी सलाहकार का पदभार संभालना संभव नहीं होगा। हम उनकी स्थिति को समझते हैं और इस मुश्किल समय में हम क्रैग के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हैं।" मैकमिलन बांग्लादेश टीम में नील मकैंजी की जगह लेंगे, जो दो साल तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी सलाहकार थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल