1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में मानसिक और शारीरिक फिटनेस रहेंगी अहम : विजय दहिया

आईपीएल में मानसिक और शारीरिक फिटनेस रहेंगी अहम : विजय दहिया

 Edited By: IANS
 Published : Sep 12, 2020 09:27 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 09:27 pm IST

दहिया ने कहा है कि उनका ध्यान इस बात पर है सभी खिलाड़ी सही समय पर अपनी फॉर्म के शीर्ष पर पहुंच जाएं और अपनी लय को बनाए रखने में सफल रहें।

IPL, IPL 2020, Vijay Dahiya, sports, cricket- India TV Hindi
Delhi Capitals Image Source : TWITTER/DC

दिल्ली कैपिटल्स टीम के टेलेंट स्काउट के मुखिया विजय दहिया ने कहा है कि आईपीएल के आगामी 13वें सीजन में मानसिक और शारीरिक फिटनेस काफी अहम होगी। दहिया ने कहा है कि उनका ध्यान इस बात पर है सभी खिलाड़ी सही समय पर अपनी फॉर्म के शीर्ष पर पहुंच जाएं और अपनी लय को बनाए रखने में सफल रहें।

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी बयान के मुताबिक दहिया ने कहा, "हमने वैकल्पिक नेट सेशन रखे थे और खिलाड़ियों को स्वतंत्रता दी थी कि वह धीरे-धीरे अपनी लय में आएं और ट्रेनिंग में इसके परिणाम देखने को मिले हैं। हमारी रणनीति ऐसी है कि यह खिलाड़ी सीजन की शुरुआत से लेकर अंत तक लय में रह सकते हैं। यह काफी अहम है कि यह लोग पूरे सीजन मानसिक और शारीरिक तौर पर तरोताजा महसूस करते रहें।"

यह भी पढ़ें- शोएब अख्तर ने विराट कोहली को बताया अपनी तरह बिगड़ैल !

टीम के संयोजन पर बात करते हुए दहिया ने कहा कि टीम के पास अच्छा संतुलन है।

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "यहां कि विकेट धीरे-धीरे वैसी हो जाएंगी जैसी दिल्ली में हमारी यहां की हैं। हमारे पास कुछ शानदार स्पिनर हैं और अच्छे तेज गेंदबाज भी। ईशांत शर्मा ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम का शीर्ष क्रम भी शानदार है, उसमें काफी प्रतिभा है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सभी भारतीय हैं। इसलिए हमें चार विदेशी खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प है।"

कोविड-19 के कारण इस बार का आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल