1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोफ्रा आर्चर के बचाव में उतरे माइकल वॉन, बोले - 'लगातार तेज गेंदबाजी करना है असंभव'

जोफ्रा आर्चर के बचाव में उतरे माइकल वॉन, बोले - 'लगातार तेज गेंदबाजी करना है असंभव'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2020 10:01 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 10:01 pm IST

आर्चर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के अंतिम दिन 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन मेहमान टीम को साउथम्पटन में 200 रन का लक्ष्य हासिल करके चार विकेट से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए।

Jofra archer- India TV Hindi
Jofra archer Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि किसी तेज गेंदबाज के लिए लगातार 90 मील प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करना ‘असंभव’ है लेकिन जोफ्रा आर्चर को हमेशा उनकी टीम में जगह मिलेगी क्योंकि वह सटीक गेंदबाजी करने पर विरोधी टीम को ध्वस्त कर सकता है।

आर्चर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के अंतिम दिन 45 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन मेहमान टीम को साउथम्पटन में 200 रन का लक्ष्य हासिल करके चार विकेट से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए। वॉन ने बीबीसी रेडियो 5 लाइव टफर्स एवं वॉन पॉडकास्ट के दौरान कहा, ‘‘मैं कल जोफ्रा आर्चर के स्पैल से बेहद खुश था- वह वही कर रहा था जो वह सर्वश्रेष्ठ तरीके से करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं कल की तरह के स्पैल को देखता हूं तो आपको पता चलता है कि वह अंतर पैदा कर सकता है।’’

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट ने पिछल गर्मियों की एशेज श्रृंखला से तेज गति से गेंद फेंकने में नाकाम रहने के लिए 25 साल के आर्चर की आलोचना की थी जिन्हें पहले टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड पर तरजीह दी गई थी। वॉन ने कहा, ‘‘भविष्य में उसे हताशा भरे दिनो का सामना करना होगा, वह युवा तेज गेंदबाज है। उम्र बढ़ने के साथ क्या उसके प्रदर्शन में निरंतरता आएगी? शायद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली और पाकिस्तान के शोएब अख्तर को देखो। उन्होंने कई स्पैल फेंके जहां आप कह सकते हो कि हां, तुम ऐसा कर सकते हो लेकिन ऐसा असंभव होता है। आपका शरीर आपको स्वीकृति नहीं देता कि प्रत्येक ओवर में आप ऐसा कर पाओ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल