1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. माइक हसी ने T20 वर्ल्ड कप को भारत से शिफ्ट करने की मांग की

माइक हसी ने T20 वर्ल्ड कप को भारत से शिफ्ट करने की मांग की

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2021 10:58 am IST,  Updated : May 20, 2021 11:25 am IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी ने इस साल होने वाले T20 विश्व कप को भारत से यूएई स्थानांतरित करने की वकालत की है।

Mike Hussey advocated moving this year's T20 World Cup from...- India TV Hindi
Mike Hussey advocated moving this year's T20 World Cup from India to the UAE  Image Source : IPLT20.COM/TWITTER

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी ने इस साल होने वाले T20 विश्व कप को भारत से यूएई स्थानांतरित करने की वकालत की है क्योंकि उन्हें लगता है कि कोरोना महामारी के कारण टीमें वहां यात्रा करने के लिए “नर्वस” होंगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण 4 मई को स्थगित कर दिया गया था। IPL स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच माइक हसी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, कोरोना से उबरने के बाद अब हसी स्वदेश लौट चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

हसी ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, "मुझे लगता है कि भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलना मेरे हिसाब से काफी मुश्किल होने वाला है। हम बात कर रहे हैं आईपीएल की आठ टीमों की। मुझे लगता है कि शायद इतनी ही संख्या हो सकती है कि T20 विश्व कप के लिए विदेशों से आने वाली टीमों की। टूर्नामेंट के मैच कई स्थानों पर आयोजित होंगे। जैसा कि मैंने पहले कहा, अगर वे अलग-अलग शहरों में खेल रहे हैं, तो जोखिम बढ़ जाता है।"

हसी ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें कुछ बहुत बड़ी आकस्मिक योजनाओं को देखना होगा, शायद संयुक्त अरब अमीरात या कहीं ऐसा जो विश्व टी 20 की मेजबानी कर सके। मुझे लगता है कि दुनिया भर में बहुत सारे क्रिकेट बोर्ड होंगे जो क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारत वापस जाने को लेकर काफी नर्वस होंगे।"

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 1 जून को होने वाली ICC की बैठक को देखते हुए 29 मई को वर्चुअल रूप से आयोजित होने वाली विशेष आम बैठक (SGM) का आह्वान किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल