1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2021 10:16 am IST,  Updated : May 20, 2021 11:26 am IST

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम  Image Source : GETTY IMAGES

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। BCCI सचिव जय शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

जय शाह ने लिखा, "महिला क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टीम इंडिया भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट खेलेगी।"

भारतीय महिला टीम, जो इंग्लैंड में 16 जून से सात साल में अपना पहला टेस्ट खेलेगी, ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान एक और मैच खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट के साथ में वनडे और T20 सीरीज भी खेलेगी। अभी दौरे के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन इसके सितंबर के मध्य में होने की संभावना है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार 2006 में टेस्ट खेला था। महिला क्रिकेट में अभी तक दिन रात का एकमात्र टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नवंबर 2017 में सिडनी में खेला गया है जो ड्रॉ रहा था।

(With PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल