1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मीरपुर टेस्ट : बारिश में धुला दूसरे दिन का खेल

मीरपुर टेस्ट : बारिश में धुला दूसरे दिन का खेल

 Written By: IANS
 Published : Jul 31, 2015 01:43 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 01:47 pm IST

मीरपुर (ढाका): दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन शुक्रवार का खेल बारिश में धुल गया। कोमेन नाम के चक्रावाती तूफान के सक्रिय

मीरपुर टेस्ट : बारिश...- India TV Hindi
मीरपुर टेस्ट : बारिश में धुला दूसरे दिन का खेल

मीरपुर (ढाका): दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन शुक्रवार का खेल बारिश में धुल गया। कोमेन नाम के चक्रावाती तूफान के सक्रिय होने के कारण मीरपुर और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार रात से ही जोरदार बारिश हो रही है।

शुक्रवार को दोपहर तक लगातार बारिश होती रही और खेल के लायक हालात नहीं रह गए। इसी को देखते हुए मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की। तीसरे दिन का खेल निर्धारित समय पर शुरू होगा।

बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 246 रन बना लिए थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम एक समय तीन विकेट पर 180 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रही थी लेकिन एक के बाद एक विकेट खोने पर वह मुश्किल में आ गई।

बांग्लादेश की ओर से इमरुल कायेस ने 30, मोमिनुल हक ने 40, महमुदुल्लाह ने 35, मुशफिकुर रहीम ने 65 और शाकिब अल हसन ने 35 रन बनाए। हक और कायेस ने दूसरे विकेट के लिए 69 और रहीम तथा महमुदुल्लाह ने चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की।

तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें बराबरी पर हैं। चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। बारिश के कारण इस मैच में दो दिनों का खेल नहीं हो सका था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल