1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीन साल के बाद फिर मिताली राज बनीं नंबर-1 ODI बल्लेबाज

तीन साल के बाद फिर मिताली राज बनीं नंबर-1 ODI बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 06, 2021 03:49 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 03:49 pm IST

इससे पहले मिताली राज फरवरी 2018 में नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनी थीं।

Mithali Raj Becomes Top-Ranked ODI Batter After Three Years- India TV Hindi
Mithali Raj Becomes Top-Ranked ODI Batter After Three Years Image Source : GETTY

भारतीय कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को महिला वनडे रैंकिंग के शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। वे तीन सालों के बाद नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनी हैं। ये उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी की जिसके बाद उनको नंबर-1 पायदान मिला है।

भारत ने वो सीरीज 1-2 से गंवाई थी लेकिन 38 वर्षीय मिताली ने उस सीरीज के हर मैच में अर्धशतक जमाया था। पहले दो वनडे में उन्होंने 72 और 59 रन बनाए थे और तीसरे मैच में 75 रनों की नाबाद पारी खेल भारत को चार विकेट से जीत दिलाई थी। वे आखिरी बार नंबर-1 फरवरी 2018 में बनी थीं।

गौरतलब है कि मिताली पहली बार अप्रैल 2005 में नंबर-1 बल्लेबाज बनी थीं जब उन्होंने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 91 रनों की निाबाद पारी खेली थी। ये मैट पॉटशेफ्स्ट्रॉम में खेला गया था। अब 16 साल के बाद फिर वे नंबर-1 पर हैं। ये किसी भी महिला क्रिकेटर के लिए नंबर-1 पर आने की सबसे लंबी अवधि है।

श्रीलंका दौरे पर एक नई शुरूआत करना चाहते हैं सुर्यकुमार यादव

इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन पहली बार नंबर-1 पर 1984 में आई थीं और आखिरी बार वे 1995 में आई थीं। वहीं, न्यूजीलैंड की डेही हॉक्ले इकलौती (मिताली के अलावा) महिला क्रिकेटर हैं जो 10 साल के बाद दोबारा नंबर-1 पर आई थीं। 1987 में वे पहली बार नंबर-1 बनी थीं और फिर 1997 में वे आखिरी बार नंबर-1 बनी थीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल