1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद आमिर और शादाब की हुई पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी

मोहम्मद आमिर और शादाब की हुई पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 08, 2018 06:49 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 06:49 am IST

रिजवान के टीम में लौटने से कप्तान सरफराज अहमद के अलावा अब टीम में दो विकेटकीपर हो गए हैं। 

मोहम्मद आमिर और शादाब की हुई पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी- India TV Hindi
मोहम्मद आमिर और शादाब की हुई पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और लेग स्पिनर शादाब खान को टीम में शामिल किया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली इस सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की भी टीम में वापसी हुई है। रिजवान के टीम में लौटने से कप्तान सरफराज अहमद के अलावा अब टीम में दो विकेटकीपर हो गए हैं। 

दोनों देशों के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पाकिस्तान इस सीरीज में अपने कई चोटिल खिलाड़ियों के साथ उतरने जा रहा है। इनमें मोहम्मद अब्बास भी शामिल हैं। 

चोट के कारण अब्बास को न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले फिट हो जाएंगे। 

वहीं, बल्लेबाज फखर जमान भी इस समय घुटने की चोट के चलते राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहेबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। जमान के भी सीरीज शुरू होने से पहले तक फिट हो जाने की उम्मीद है। 

टीम : इमाम उल हक, फखर जमान, शान मकसूद, अजहर अली, हैरिस सोहेल, अशद शफीक, बाबर आजम, सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, यासिर शाह, शादाब खान, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, मोहम्मद आमिर, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल