1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर की वनडे टीम में वापसी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर की वनडे टीम में वापसी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 09, 2019 10:09 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 10:09 pm IST

मोहम्मद आमिर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है।

Mohammad Amir- India TV Hindi
Mohammad Amir Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए बुधवार को पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है। 26 साल के तेज गेंदबाज आमिर पिछले पांच वनडे मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे। इनमें पिछले साल सितंबर में खेले गए एशिया कप के तीन मैच भी शामिल हैं। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज 19 से 30 जनवरी के बीच खेली जाएगी।

एशिया कप में पाकिस्तान को आमिर से खासा उम्मीदें थीं लेकिन आमिर अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे और लय से भटकते नजर आए थे। आमिर के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आमिर ने अच्छी वापसी की और बेहतरीन खेल दिखाया।

पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज पहले ही हार चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने मेहमान टीम को पहले दोनों मैचों में करारी शिकस्त दी। अब पाकिस्तान का इरादा टेस्ट सीरीज की हार को भुलाकर वनडे सीरीज में अच्छा खेलने का होगा।

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन अली, हुसैन तलत, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, शोएब मसूद, उस्मान शेनवारी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल