1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विरुष्का के रिसेप्शन के बाद सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंच गए एम एस धोनी

विरुष्का के रिसेप्शन के बाद सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंच गए एम एस धोनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 27, 2017 05:27 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 05:27 pm IST

एम एस धोनी के अलावा उनकी पत्नी, बेटी और टीम इंडिया के खिलाड़ी केदार जाधव भी सलमान की पार्टी में पहुंचे।

सलमान खान और एम एस धोनी- India TV Hindi
सलमान खान और एम एस धोनी

26 दिसंबर को दो दिग्गजों ने ग्रैंड पार्टी दी। पहली पार्टी रही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन की, तो वहीं दूसरी पार्टी रही सलमाख खान के जन्मदिन की। लेकिन ऐसे कम ही सितारे रहे जो दोनों पार्टियों में शामिल रहे। लेकिन भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी एम एस धोनी दोनों पार्टियों में अपना जलवा दिखाते नजर आए। धोनी ने पहले विरुष्का के रिसेप्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, इसके बाद सल्लू मियां के जन्मदिन में भी पहुंचे।

धोनी और सलमान खान की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खास बात ये रही धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थीं। वहीं, धोनी के साथ टीम इंडिया में सलमान के फैन केदार जाधव भी थे। ये किसी से छिपा नहीं है कि जाधव सलमान के कितने बड़े फैन हैं। ऐसे में सलमान के लिए सबसे खास मौके पर जाधव उनसे मिलने का मौका कैसे गंवा देते। ऐसे में जाधव भी धोनी के साथ सलमान से मिलने पहुंच गए। सलमान ने अपनी पार्टी मुंबई से लगभग 75 किमी. दूर पनवेल में दी थी।

धोनी पहले विरुष्का के रिसेप्शन में गए, वहां उन्होंने थोड़ा समय बिताने के बाद सलमान की पार्टी की ओर रुख कर लिया। विरुष्का के रिसेप्शन में धोनी ने काले रंग का सूट पहना हुआ था लेकिन सलमान की बर्थडे पार्टी में वो जींस और काली जैकेट में नजर आए। धोनी के अलावा कटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील सेट्टी, अनिल कपूर जैसे सितारों ने भी सलमान की पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल