Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एम एस धोनी के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके खास और बड़े रिकॉर्ड्स

एम एस धोनी के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके खास और बड़े रिकॉर्ड्स

Written by: India TV Sports Desk Published : Jul 07, 2018 05:09 pm IST, Updated : Jul 07, 2018 05:10 pm IST

आज एम एस धोनी अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 37 साल के हो गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखंड के रांची में एक राजपूत परिवार में 7 जुलाई 1981 को हुआ था। धोनी भारतीय टीम के  पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल कप्तान भी रह चुके हैं। धोनी ने अपने करियर की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में की थी। भले ही उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू मैच में निराशा हाथ लगी लेकिन जब पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें मौका मिला तो उन्होंने 148 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली थी। धोनी की उस पारी ने उन्हें हीरो बना दिया था। आइए आपको धोनी के 37वें जन्मदिन के मौके पर उनके कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

किसी भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 183* है। धोनी ने ये स्कोर श्रीलंका के खिलाफ साल 2005 में बनाया था। उनकी पारी में 10 छक्के भी शामिल थे।

एम एस धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ज दर्ज है। धोनी ने वनडे क्रिकेट में 217 छक्के लगाए हैं जो कि सबसे ज्यादा हैं।

धोनी भारत की तरफ से 500 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं धोनी से पहले ये कारनामा सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने किया है। 

धोनी ने अपने वनडे और टेस्ट दोनों में ही पहला शतक पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था और दोनों ही बार उन्होंने 148 रनों की पारी खेली थी। 

 
साल 2008 और 2009 में लगातार दो साल धोनी को आईसीसी की ओर से वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। 

महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।
 
महेंद्र सिंह धोनी को साल 2009 में भारत का चौथा सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड पद्मश्री से नवाजा गया।
 
इसी साल यानी 2018 में धोनी को देश के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्म भूषण से भी नवाजा गया।

2009, 2010 और 2013 में आईसीसी ने महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी टेस्ट टीम का कप्तान चुना।
 
एम एस धोनी को 1 नवंबर 2011 को भारतीय आर्मी की तरफ से लेफ़्टिनेंट की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।
 
एम एस धोनी को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी का मौका 2007 टी20 वर्ल्ड कप में मिला था, उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।

2011 में धोनी की कप्तानी में संयुक्त मेजबान भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीता था।

2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताया था जिसके बाद वो आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गए थे।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement