1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महेंद्र सिंह धोनी को रांची में 'माही' नहीं बल्कि 'आतंकवादी' बोलते थे लोग, दोस्त ने किए कई दिलचस्प खुलासे

महेंद्र सिंह धोनी को रांची में 'माही' नहीं बल्कि 'आतंकवादी' बोलते थे लोग, दोस्त ने किए कई दिलचस्प खुलासे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 19, 2019 09:30 am IST,  Updated : May 19, 2019 09:30 am IST

आगामी विश्‍व कप धोनी के करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। इस सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के सीईओ काशी विश्‍वनाथन ने कहा कि अगले साल धोनी सीएसके की जर्सी में वापस आएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी, पूर्व भारतीय कप्तान  Image Source : REUTERS

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इतने कामयाब होने के बावजूद अपनी सादगी के लिए आज भी चर्चित है। जिसके बारें में उनके मोहल्ले में बचपन के सभी दोस्त आज भी धोनी कि तारीफ करते हैं। उनका कहना है कि धोनी भालने ही किनती ऊँचाइयों पर क्यों ना अफुंच गए हो लेकिन कभी भी उन्होंने इस बात का धमंड नहीं दिखाया। वो हमारे लिए जैसे पहले था आज भी है।

इस कड़ी में धोनी के शहर रांची के करीबी दोस्त ने माही के बारें में दिलखोलकर खुलासे किए हैं। धोनी के बिहार के पूर्व टीम साथी सत्‍य प्रकाश ने स्‍पोर्ट्स्‍टार से बातचीत में कहा, 'हम तो एमएस धोनी को आतंकवाी कहते थे। वह 20 गेंदों में ही 40-50 रन जड़ देता था। मगर देश के लिए खेलने पर वह साधू बन गया और उसने अपनी सोच बदल ली। वह सीखता बहुत जल्‍दी है।' 

एमएस धोनी पर बनी बायोपिक एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी जिसने देखी होगी, वह सत्‍य प्रकाश को बखूबी पहचानता होगा। जी हां, सत्‍य प्रकाश वह ही शख्‍स हैं, जिन्‍होंने खड़गपुर स्‍टेशन पर रेलवेज में धोनी की नौकरी लगवाने में भूमिका निभाई थी।

सत्‍य प्रकाश ने धोनी की तारीफों के पुल बांधे। उन्‍होंने धोनी की कप्‍तानी और उनके अंग्रेजी बोलने पर भी अपनी राय प्रकट की। वह कहते हैं, 'धोनी ने पहले शायद ही कभी कप्‍तानी की हो। मगर देखिए उसने किस तरह महान खिलाडि़यों की कप्‍तानी की। वह हमेशा हिंदी में बात करता था, लेकिन अब धड़ल्‍ले से अंग्रेजी बोलता है। हम दोस्‍तों ने कभी उसकी क्षमता को सही से नहीं समझा।' सत्‍य प्रकाश इस समय खड़गपुर प्रीमियर लीग के उद्घाटन एडिशन में खेल रहे हैं।

बहरहाल, ऐसी बातें चल रही थी कि आगामी विश्‍व कप धोनी के करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। इस सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के सीईओ काशी विश्‍वनाथन ने कहा कि अगले साल धोनी सीएसके की जर्सी में वापस आएंगे। उन्‍होंने कहा, 'हमें विश्‍वास है कि धोनी अगले सीजन में लौटेंगे। 

पिछले दो सालों में ऐसा कहा गया कि उनका बल्‍ला खामोश रहा, लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो उनके ये दो साल शानदार रहे। पिछला सीजन उनका शानदार रहा और इस साल उन्‍होंने ज्‍यादा बेहतर प्रदर्शन किया। उन्‍हें जानते हुए विश्‍वास है कि विश्‍व कप में टीम इंडिया के लिए भी ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे। वह चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स में भी दमदार वापसी करेंगे।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल