1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका में भारत के सीरीज हारने पर एम एस धोनी का बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीका में भारत के सीरीज हारने पर एम एस धोनी का बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2018 02:38 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 02:38 pm IST

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा मैच जॉहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

एम एस धोनी और विराट...- India TV Hindi
एम एस धोनी और विराट कोहली

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि टीम के लिए कई अच्छी बातें हैं। हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। विराट कोहली की कप्तानी में विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से तीन मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है। सीरीज का तीसरा मैच जॉहान्सबर्ग में खेला जाएगा। 

टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी ने कहा, ‘मैं कहूंगा कि सकारात्मक पहलू देखे जाएं। टेस्ट मैच जीतने के लिए आपको 20 विकेट लेने होते हैं और हमने 20 विकेट लिए हैं। अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते तो आप टेस्ट मैच ड्रॉ करने की सोचते हैं। टेस्ट मैच ड्रॉ करने के लिए आपको काफी रन बनाने होंगे और विपक्षी टीम को रन बनाने से रोकना होगा।’ धोनी ने कहा कि तथ्य ये है कि भारतीय गेंदबाज मैच में 20 विकेट ले रहे हैं जो दिखाता है कि हम जीत से ज्यादा दूर नहीं हैं। 

धोनी ने आगे कहा, ‘आप भारत में खेलें या विदेश में, अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते तो आप टेस्ट मैच नहीं जीत सकते। बड़ा सकारात्मक पहलू ये है कि हम 20 विकेट ले रहे हैं। इसका मतलब ये हुआ कि हम हमेशा मैच जीतने की स्थिति में रहेंगे बस एक बार रन बनाना शुरू कर दें।’ आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अब तक टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन बल्लेबाजों ने लुटिया डुबोई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल