1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग के लिए एमएस धोनी को मिली इजाजत, क्रिकेट से दूर सेना के साथ समय बिताएंगे माही

पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग के लिए एमएस धोनी को मिली इजाजत, क्रिकेट से दूर सेना के साथ समय बिताएंगे माही

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 21, 2019 11:48 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 11:48 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा दो महीने के लिए पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग करने की अनुमति दी गई है।

पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग के लिए एमएस धोनी को मिली इजाजत, क्रिकेट से दूर सेना के साथ समय बिता- India TV Hindi
पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग के लिए एमएस धोनी को मिली इजाजत, क्रिकेट से दूर सेना के साथ समय बिताएंगे माही

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग के लिए इजाजत मिल गई है। प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात एमएस धोनी अगले दो महीने तक सेना के साथ ट्रेनिंग करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत द्वारा दो महीने के लिए पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग करने की अनुमति दी गई है।

गौरतलब है कि धोनी वेस्ट इंडीज दौरे को स्किप करना चाहते थे और दो महीने के लिए पैराशूट रेजिमेंट की टेरिटोरियल आर्मी बटालियन के साथ ट्रेनिंग लेना चाहते थे जिसके चलते उन्होंने भारतीय सेना से अनुमति देने का अनुरोध किया था जो अब उन्हें मिल गई है।

सेना के शीर्ष सूत्रों ने समाचार ऐजेंसी एएनआई को बताया, "भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने धोनी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और अब मानद लेफ्टिनेंट कर्नल माही पैराशूट रेजिमेंट बटालियन के साथ ट्रेनिंग करेंगे।" खबरों के मुताबिक धोनी जिस पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग लेंगे वह ट्रेनिंग जम्मू और कश्मीर में हो सकती है। सूत्र के मुताबिक सेना धोनी को किसी भी एक्टिव ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनाएगी।

आपको बता दें कि भारत तीन तीन टी20 और वनडे मैच के अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज का दौरे पर जाएगी जिसके लिए रविवार को बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि धोनी ने आगामी विंडीज दौरे के लिए पहले से ही खुद को अनुपलब्ध बताया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल