1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुप्रीम कोर्ट पहुँचे धोनी, आम्रपाली ग्रुप पर लगाया धोखा देने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट पहुँचे धोनी, आम्रपाली ग्रुप पर लगाया धोखा देने का आरोप

 Reported By: IANS
 Published : Apr 28, 2019 08:46 am IST,  Updated : Apr 28, 2019 08:46 am IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली समूह द्वारा पेंटहाउस न दिए जाने को लेकर सर्वोच्च अदालत  (सुप्रीम कोर्ट) पहुंच गए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी Image Source : TWITTER

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आम्रपाली समूह द्वारा पेंटहाउस न दिए जाने और कंपनी द्वारा उनका नाम देनदारों की सूची में शामिल करने को लेकर सर्वोच्च अदालत  (सुप्रीम कोर्ट) पहुंच गए हैं।

धोनी ने अपनी याचिका में लिखा है कि उन्होंने रांची में अम्रपाली सफारी में एक पेंटहाउस बुक किया था। साथ ही उन्होंने कहा है कि समूह के प्रबंधन ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया था। धोनी ने कहा कि कंपनी ने उन्हें धोखा दिया है और ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर जो बकाया राशि थी, उसका भी भुगतान नहीं किया है। 

बता दें कि धोनी ने 2009 से 2016 तक कंपनी का प्रचार किया था। इस क्रम में वह कंपनी के कई विज्ञापनों में नजर आए थे। आम्रपाली ग्रुप पर साल 2016 में करीब 45000 ग्राहकों को धोखा देने का आरोप है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है और कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। 

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 8 जीत के साथ पाइंट टेबल में टॉप पर है। आईपीएल के 12वें सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चेन्नई पहली टीम बन गई है। हालांकि टीम को पिछले मुकाबले में मुंबई के हाथों घर में हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई अब अगला मुकाबलें में दिल्ली कैपिटल्स से 1 मई को अपने घर एमए चिंदबरम स्टेडियम में भिड़ेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल