1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में 200 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने एमएस धोनी, देखें कौन है उनके पीछे

आईपीएल में 200 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने एमएस धोनी, देखें कौन है उनके पीछे

 Reported By: IANS
 Published : Apr 22, 2019 01:48 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 04:50 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

MS Dhoni become the first indian player who hit 200 sixes in ipl- India TV Hindi
MS Dhoni become the first indian player who hit 200 sixes in ipl Image Source : IPLT20.COM

बेंगलुरू। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में 48 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी के दौरान यह कीर्तिमान स्थापित किया। 

चेन्नई को हालांकि, मैच में हार झेलनी पड़ी। 162 रनों का पीछा करते हुए मेहमान टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई। 

धोनी ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े। वह आईपीएल में अबतक 203 छक्के लगा चुके हैं। 12वें संस्करण में 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक 17 छक्के लगाए हैं। 

रोहित शर्मा और सुरेश रैना इस सूची में दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अपने आईपीएल करियर में अबतक 190-190 छक्के जड़े हैं। 

पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल (323) के नाम है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल