1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी ने शेयर किया अपने पोस्ट रिटायरमेंट सीक्रेट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

धोनी ने शेयर किया अपने पोस्ट रिटायरमेंट सीक्रेट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2019 05:04 pm IST,  Updated : May 21, 2019 10:54 am IST

धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हैशटैग WhyDhoniWhy के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोने ने अपने पोस्ट रिटारमेंट प्लेन के बारे में बात करते हुए कहा है कि वो बचपन में आर्टिस्ट यानी कलाकार बनना चाहते थे।

MS Dhoni shared his post Retirement Secrets, Video Viral on Social Media  - India TV Hindi
MS Dhoni shared his post Retirement Secrets, Video Viral on Social Media   Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट के गलियारों में काफी समय से यह खबरें चल रही है कि भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा। इसी बीच धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिससे इन खबरों को अब और तूल मिलने लग गई है। यह वीडिया है धोनी के पोस्ट रिटारमेंट प्लान का। 

धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हैशटैग WhyDhoniWhy के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोने ने अपने पोस्ट रिटारमेंट प्लान के बारे में बात करते हुए कहा है कि वो बचपन में आर्टिस्ट यानी कलाकार बनना चाहते थे। धोनी ने इसी के साथ यह भी कहा कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो अपनी कला प्रदर्शनी भी आयोजित करेंगे।

अब यह मालूम नहीं है कि धोनी ने यह वीडियो मजाकिया तौर पर बनाया है या फिर वो सच में अपने रिटारमेंट प्लान में इस चीज को जोड़ेंगे। धोनी की कला को देखकर तो लगता है कि वो मजाक ही कर रहे हैं।

बहरहाल वर्ल्ड कप 2019 में धोनी विराट कोहली के साथ टीम इंडिया को तीसरा एकदिवसीय वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे। धोनी के पास तीन वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव है और इस बार भारत के पास काफी संतुलित टीम भी है। उम्मीद है कोहली की कप्तानी और धोनी की मुस्तैदी से भारत यह वर्ल्ड कप जीतेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल