1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने की खबर धोनी को पहले से थी: BCCI सूत्र

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने की खबर धोनी को पहले से थी: BCCI सूत्र

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 04:36 pm IST

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरूवार को कहा कि केंद्रीय अनुबंध सूची से महेंद्र सिंह धोनी को बाहर करना तय था और उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति ने सूची को अंतिम रूप देने से पहले इसकी जानकारी दे दी थी।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट...- India TV Hindi
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने की खबर धोनी को पहले से थी: BCCI सूत्र Image Source : GETTY

नई दिल्ली। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरूवार को कहा कि केंद्रीय अनुबंध सूची से महेंद्र सिंह धोनी को बाहर करना तय था और उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति ने सूची को अंतिम रूप देने से पहले इसकी जानकारी दे दी थी। पूर्व कप्तान अगर इस साल टी20 टीम में शामिल होते हैं तो उन्हें सूची में फिर जगह मिल सकती है हालांकि इसकी संभावना कम है। दो बार के विश्व कप विजेता 38 वर्षीय पूर्व कप्तान का सूची से बाहर होना चौकाने वाला नहीं है क्योंकि उन्हें करीब छह महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों में से एक ने धोनी से बात करके उन्हें केंद्रीय अनुबंधों के बारे में बताया था। उन्हें साफ तौर पर बताया गया कि चूंकि उन्होंने सितंबर 2019 से अब तक कोई मैच नहीं खेला है तो उन्हें सूची में नहीं रखा जा सकता।’’

यह प़ूछने पर कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और सीईओ राहुल जोहरी में से किसने धोनी से बात की, अधिकारी ने बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘किसने बात की, इसमें पड़ने की जरूरत नहीं है। बात यह है कि उनके कद के खिलाड़ी को बताया जाना जरूरी है कि फिलहाल वह केंद्रीय अनुबंध से बाहर हैं और यह उचित तरीके से किया गया।’’

अधिकारी ने कहा कि धोनी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाते हैं तो उन्हें ‘प्रो राटा’ आधार पर अनुबंध दिया जा सकता है । मौजूदा नियम के तहत उसी खिलाड़ी को केंद्रीय अनुबंध दिया जा सकता है जिसने कम से कम तीन टेस्ट या आठ वनडे खेले हों। वह इतने टी20 मैच खेलते हैं तो भी सूची में शामिल हो सकते हैं। यह पूछने पर कि क्या इसके बाद अब धोनी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में तो महेंद्र सिंह धोनी खुद ही बता सकते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल