1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टी20 में आखिरी 9 गेंदों में आई एम एस धोनी की 'सूनामी', फैंस को याद आया पुराना अंदाज

दूसरे टी20 में आखिरी 9 गेंदों में आई एम एस धोनी की 'सूनामी', फैंस को याद आया पुराना अंदाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 22, 2018 10:18 am IST,  Updated : Feb 22, 2018 10:18 am IST

एम एस धोनी ने दूसरे टी20 में बेहतरीन बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में लंबे समय के बाद एम एस धोनी के बल्ले से रन निकले। अकसर टी20 क्रिकेट में धोनी की बल्लेबाजी को लेकर सवाल खड़े होते रहते हैं लेकिन दूसरे टी20 में धोनी ने हर किसी की जुबान पर ताला जड़ दिया। धोनी ने 28 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में धोनी ने 4 चौके, 3 छक्के जड़े। इसके अलावा धोनी का स्ट्राइक रेट 185.71 का रहा। धोनी ने अपनी पारी की शुरुआत तो थोड़ी धीमी की लेकिन बाद में उन्होंने उग्र रूप धारण कर लिया। धोनी ने आखिरी 9 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। फैंस को उनकी बल्लेबाजी देखकर पुराने धोनी की याद आ गई। आइए आपको बताते हैं कि कैसे धोनी ने आखिरी 9 गेंदों में मचाया गदर?

आखिरी 9 गेंदों में धोनी का कमाल

पारी की आखिरी 12 में से 9 गेंद धोनी ने खेलीं। इस दौरान धोनी ने जमकर रन बनाए और भारत को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। धोनी ने पहले 19वें ओवर में क्रिस मॉरिस की दूसरी गेंद पर चौका ठोका, इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर 1 रन ले लिया। धोनी को पांचवीं गेंद पर फिर से स्ट्राइक मिली और इस गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। इस तरह से धोनी ने 19वें ओवर में 4 गेंदों में 11 रन बना दिए।

धोनी का विक्राल रूप दिखना अभी बाकी था। आखिरी ओवर पैटरसन लेकर आए और धोनी ने दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें दुनिया का सबसे बेस्ट फिनिशर कहा जाता है। धोनी ने पैटरसन की दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी पर चौका, चौथी पर चौका, पांचवीं पर 2 रन और आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर ओवर में अकेले कुल 17 रन ठोक दिए। 

धोनी ने 19वें ओवर की 4 गेंदों में 11 और आखिरी ओवर की 5 गेंदों में 17 रन ठोके। इस तरह धोनी ने सिर्फ 9 गेंदों में 28 रन जड़ दिए। धोनी की इस तरह की बल्लेबाजी को देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए और उन्हें लंबे समय बाद वो धोनी दिखाई दिया जो गेंदों को सिर्फ बाउंड्री के बाहर पहुंचाने के लिए जाना जाता था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल