1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें कितने मंहगे बैट से खेलते हैं विराट कोहली

जानें कितने मंहगे बैट से खेलते हैं विराट कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 04, 2017 09:48 am IST,  Updated : Aug 04, 2017 09:48 am IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज़ो में से एक हैं और वनडे का तो उन्हें किंग कहा जाता है।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय विश्व के बेहतरीन बल्लेबाज़ो में से एक हैं और वनडे का तो उन्हें किंग कहा जाता है। सफल बल्लेबाज़ के अलावा कोहली बाज़ार की दृष्टि से भी सबसे बिकाऊ खिलाड़ी हैं। वह जो कहते हैं या करते हैं उस पर मीडिया और उनके फ़ैंस की हमेशा नज़रें रहती हैं।

क्रिकेट बिरादरी में इस बात की अक़्सर चर्चा होती रहती है कि कोहली कौन सा बैट इस्तेमाल करते हैं। कोहली ग्रेड ए इंग्लिश विलो का इस्तेमाल करते हैं जिसके ब्लैड में घुमाव रहता है। इस बैट की क़ीमत 20,000 रुपये है।

बैट की क़ीमत निर्भर करती है विलो पर दिखने वाले दानों (grains) या लाइनों पर। विलो पर जितने दानें या लाइनें होंगी शॉट उतना ही दमदार लगेगा। अमूमन विलो पर 6-12 दानें होते हैं लेकिन कोहली जो बैट इस्तेमाल करते हैं उसमें 8-12 दाने होते हैं। इसलिए कोहली के बैट की क़ीमत 17000 से 23000 रुपये के बीच होती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल