1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG V IND : होठों पर ऊंगली रख क्यों विकेट का जश्न मना रहे हैं सिराज, खुद किया खुलासा

ENG V IND : होठों पर ऊंगली रख क्यों विकेट का जश्न मना रहे हैं सिराज, खुद किया खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2021 10:24 am IST,  Updated : Aug 15, 2021 10:24 am IST

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में हैं और विकेट लेने के बाद होठों पर ऊंगली लेकर जश्न मनाने के उनके अंदाज के पीछे आलोचकों को मुंह बंद रखने का पैगाम छिपा है।

ENG V IND : होठों पर ऊंगली रख...- India TV Hindi
ENG V IND : होठों पर ऊंगली रख क्यों विकेट का जश्न मना रहे हैं सिराज, खुद किया खुलासा Image Source : GETTY

लंदन। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में हैं और विकेट लेने के बाद होठों पर ऊंगली लेकर जश्न मनाने के उनके अंदाज के पीछे आलोचकों को मुंह बंद रखने का पैगाम छिपा है। सिराज ने लाडर्स पर अपने पहले टेस्ट में चार विकेट लिये। जब उनसे पूछा गया कि वह हर विकेट के बाद मुंह पर ऊंगली क्यो रखते हैं तो उन्होंने कहा ,‘‘ यह आलोचकों के लिये हैं जो मेरे बारे में बहुत कुछ बोलते आये हैं। मसलन मैं यह नहीं कर सकता या वह नहीं कर सकता तो अब मेरी गेंद उन्हें जवाब देगी। यह जश्न का मेरा नया अंदाज है।’’

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दर्शक दीर्घा से बल्लेबाज केएल राहुल पर बोतल का कॉर्क फेंका गया लेकिन सिराज ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा ,‘‘ मैने नहीं देखा कि क्या हुआ लेकिन दर्शकों ने कोई अपशब्द नहीं कहे।’’ सिराज ने कहा कि वह लगातार अच्छी गेंदबाजी पर जोर दे रहे हैं।

उन्होंने कहा ,‘‘मैने जब पहली बार रणजी ट्रॉफी खेला तो भी मेरा यही लक्ष्य था। मैं ज्यादा प्रयोग की रणनीति नहीं अपनाता क्योंकि इससे मेरी गेंदबाजी और टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल