1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मुझे नहीं लगता कि धोनी इस साल T20 विश्व कप में खेल पाएंगे'

'मुझे नहीं लगता कि धोनी इस साल T20 विश्व कप में खेल पाएंगे'

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2020 03:58 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 03:58 pm IST

IPL के 13वें सीजन पर आयोजन पर काले बादल मंडरा रहा है, ऐसे में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा है कि उनको लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी का दोबारा भारत के लिए खेलने का सपना खत्म हो गया।

'मुझे नहीं लगता कि धोनी...- India TV Hindi
'मुझे नहीं लगता कि धोनी इस साल T20 विश्व कप में खेल पाएंगे' Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन पर आयोजन पर काले बादल मंडरा रहा है, ऐसे में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा है कि उनको लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी का दोबारा भारत के लिए खेलने का सपना खत्म हो गया।

भोगले ने क्रिकबज के पोडकास्ट पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि धोनी इसी साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेल पाएंगे। हो सकता है कि उनका आईपीएल अच्छा हो, लेकिन मेरी भावनाएं कहती हैं कि यह इससे आगे की बात है।"

आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। धोनी ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए मैदान पर कदम रखा था। इसके बाद वह आराम के नाम से टीम से बाहर कर रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल