1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नस्लभेद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए नासिर हुसैन ने होल्डिंग की सराहना की

नस्लभेद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए नासिर हुसैन ने होल्डिंग की सराहना की

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 09, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 05:01 pm IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्पटन में 8 जुलाई को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले 117 दिनों से ठप्प पड़े इंटरनेशनल क्रिकेट की इस सीरीज के जरिए वापसी हुई है। 

नस्लभेद के खिलाफ कड़ा...- India TV Hindi
नस्लभेद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए नासिर हुसैन ने होल्डिंग की सराहना की Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्पटन में 8 जुलाई को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले 117 दिनों से ठप्प पड़े इंटरनेशनल क्रिकेट की इस सीरीज के जरिए वापसी हुई है। 

सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 17.4 ओवरा का ही खेल हो सका लेकिन मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नस्लवाद के खिलाफ विरोध करने के तरीके से सभी का दिल जीत लिया।

टॉस के बाद जब दोनों टीमें मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरी, तो सबसे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक घुटने के बल बैठकर नस्लवाद के विरोध में पूरी दुनिया को कड़ा संदेश दिया। 

इससे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने नस्लवाद पर कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन सिर्फ अश्वेत लोगों के लिए नहीं है बल्कि ये आंदोलन समानता के बारे में है।

होल्डिंग के इस बयान की अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने जमकर तारीफ की है। हुसैन ने डेली मैल के लिए कॉलम में लिखा, " माइकल होल्डिंग ने अपने करियर के दौरान गेंद के साथ कई शानदार काम किए, लेकिन जिस तरह से वह क्रिकेट में नस्लवाद के बारे में बोल रहे हैं और ब्लैक लाइव्स मैटर के महत्व के बारे में बता रहे हैं, इससे पहले वह अन्य तरीकों से भी एक महान व्यक्ति हैं।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "होल्डिंग ने शांति और समझदारी से उस नस्लवाद के उस कैंसर के बारे में बात की। वह भावुक आदमी हैं और कैमरों के सामने बातचीत करते हुए उनके अगल बगल में खड़ा होना सौभाग्य की बात थी।"

(With IANS inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल