1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019: वॉर्नर ने नेट्स में खेला ऐसा शॉट की गेंदबाज पहुंचा अस्पताल

विश्व कप 2019: वॉर्नर ने नेट्स में खेला ऐसा शॉट की गेंदबाज पहुंचा अस्पताल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2019 08:18 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 08:18 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभ्यास सत्र के दूसरे घंटे में वॉर्नर के शॉट को रोकने की कोशिश में गेंद भारतीय मूल के ब्रिटिश तेज गेंदबाज जय किशन के सिर पर लग गयी।  

अभ्यास के दौरान डेविड वॉर्नर ने नेट्स गेंदबाज के सर पर मारी गेंद- India TV Hindi
अभ्यास के दौरान डेविड वॉर्नर ने नेट्स गेंदबाज के सर पर मारी गेंद Image Source : AP

लंदन। भारत के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप के अहम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के अभ्यास सत्र को उस समय रोकना पड़ा जब डेविड वॉर्नर के शॉट पर भारतीय मूल के नेट गेंदबाज के सिर में चोट लग गयी।

 
ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभ्यास सत्र के दूसरे घंटे में वॉर्नर के शॉट को रोकने की कोशिश में गेंद भारतीय मूल के ब्रिटिश तेज गेंदबाज जय किशन के सिर पर लग गयी।
 
जय किशन इसके बाद दर्द से कराहने लगे और मैदान पर गिर गये। टीम के सहयोगी स्टाफ ने स्थानीय स्टाफ के साथ मिलकर उन्हें अस्पताल ले गये।
 
एंबुलेंस से अस्पताल जाते समय उसने कहा,‘‘मुझे सिर में चोट लगी है। अब मैं ठीक हूं। मेरा नाम जय किशन है और मैं तेज गेंदबाज हूं।’’ आईसीसी के स्थल प्रबंधक माइकल गिब्सन ने बताया कि उसे 24 घंटे तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल