1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकाता की सूनी सड़कें देख गांगुली बोले - कभी सोचा नहीं था कि अपने शहर को ऐसे देखूंगा

कोलकाता की सूनी सड़कें देख गांगुली बोले - कभी सोचा नहीं था कि अपने शहर को ऐसे देखूंगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2020 04:19 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 04:19 pm IST

कोविड-19 महामारी के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में कोलकाता की सूनी सड़कें देखकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।

कोलकाता की सूनी...- India TV Hindi
कोलकाता की सूनी सड़कें देख गांगुली बोले - कभी सोचा नहीं था कि अपने शहर को ऐसे देखूंगा Image Source : AP

कोलकाता। कोविड-19 महामारी के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में यहां सूनी सड़कें देखकर बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि अपने शहर में ऐसा नजारा देखेंगे।

गांगुली ने वीरान सड़कों की तस्वीरें ट्विटर पर डालकर लिखा,‘‘कभी नहीं सोचा था कि अपने शहर को ऐसे देखूंगा। सुरक्षित रहिये। जल्दी ही हालात बेहतर होंगे। सभी को प्यार।’’ कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया भर में खेल आयोजन स्थगित हैं या रद्द कर दिये गए हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल